फतेहाबाद। रतिया ईलाके के गांव नागपुर में पंचायत विभाग की ओर से पंचायती जमीन पर कब्जा हटाने को लेकर बुधवार को अभियान चलाया गया। गांवों के जोहड की जमीन पर कब्जा धारियों की ओर से बनाए गए मकान और तूडी के कूपों को हटाया गया। जबकि गांवो के लोगों ने पंचायत विभाग की कार्रवाई को गलत बताया। लोगों के अनुसार को इचुनावी रंजिश के चलते कुछेक ही लोगों पर गांव का सरंपच यह कार्रवाई करह्ववा रहा है। कार्रवाई के अनुसार बीडीपीओ की टीम के द्वारा जेसीबी की मदद से कार्रवाई को अंजाम दिया गया।