dushyant says bjp playing religion card-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गौरव रैली पर दुष्यंत का निशाना

khaskhabar.com: रविवार, 11 सितम्बर 2016 2:25 PM (IST)
गौरव रैली पर दुष्यंत का निशाना
सिरसा। बीफ पर एक बार फिर मचे बवाल पर अब विपक्षी दल भाजपा सरकार को आड़े हाथो ले रहे है। इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि भाजपा धार्मिक भावनाओं को छेड़ राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि ईद से पहले इस तरह का मुद्दे को छेडक़र भाजपा सरकार आरएसएस के एजेंडे को बढ़ावा दे रही है। दुष्यंत ने कहा की मुख्यमंत्री मंत्रियो से पूछना चाहता हूं की अगर वो गो माता से इतना प्यार करते है तो बताये की उनके घर में कितना गोधन है। चौटाला ने कहा की 25 सितंबर को करनाल में होने वाली इनेलो की रैली इतिहासिक होगी। जींद में हो रही भाजपा की गौरव रैली पर भी दुष्यंत ने निशाना साधा है। दुष्यंत ने कहा दो साल में प्रदेश की जनता को भाजपा ने प्रताडि़त किया है आज गौरव रैली की जा रही है। दुष्यंत ने भाजपा के विधायकों पर तंज कसते हुए कहा की आज भाजपा के मंत्रियों और विधायकों की कोई अफसर सुनवाई नहीं करता।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement