भिवानी। नवरात्रि के दौरान शहर मां के जयकारों से गूंजायमान है और चहुंओर मां की भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही कई जगह नवरात्रि जागरण और रामलीला का भी आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में जेल परिसर में मां दुर्गा की भक्ति से ओतप्रोत जागरण का आयोजन किया गया। जहां कैदियों को समझाया गया कि बदमाश चाहे कोई भी अपराध कर ले। लेकिन आखिर उसे जेल की सलाखों के पीछे ही पहुंचना होगा। इस दौरान एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति भी दी गई। बंदियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से उनमें भी भक्ति भावना आती है। दया करुणा आती है। इसके लिए वे जेल प्रशासन का आभार जताते हैं।