Dudu: In the meeting of village Khudiyala, farmers of many villages took a pledge to participate in the tractor march on March 11.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

दूदू: ग्राम खुडियाला की सभा में अनेकों गांवों के किसानों ने 11 मार्च को ट्रैक्टर कूच में सम्मिलित होने का लिया संकल्प

khaskhabar.com: सोमवार, 04 मार्च 2024 3:59 PM (IST)
दूदू: ग्राम खुडियाला की सभा में अनेकों गांवों के किसानों ने 11 मार्च को ट्रैक्टर कूच में सम्मिलित होने का लिया संकल्प
दूदू। हत्याचारियों से छुटकारा दिलाने के लिए अत्याचारियों से युद्ध करते हुए शहीद हुए सारन गोत्र के मोहन महाराज की स्मृति के उपलक्ष में आयोजित सभा को किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने उपस्थित किसानों को संबोधित किया। जाट ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के गारंटी के कानून को किसानों को ऋण - मुक्त बनाकर ऋण - दाता देने वाला बनाने का अचूक मंत्र बताया। इसी से देश के किसानों के ललाट पर किसानों की आत्महत्याओं का कलंक धुल सकेगा और विश्व भर की अर्थव्यवस्था में भारत का प्रथम तय स्थान हो जाएगा। इस सभा में दूदू जिले के गांव खुडियाला बागेत ,मांगलवाड़ा ,बिंगोलाव, हट्टुपुरा, तुम्बीपुरा ,सांखुन, जालौर जिले की तहसील सांचौर , अजमेर जिले की तहसील किशनगढ ,जयपुर जिले की तहसील फुलेरा , जैसे 20 से अधिक गांव के किसानों ने इस सभा में भागीदारी की। किसानों ने 11 मार्च को खेती का अवकाश रखते हुए ट्रैक्टर कूच में सम्मिलित होने का संकल्प लिया। इस सभा को दूदू पंचायत समिति के पूर्व प्रधान श्री राम सारण, एडवोकेट रामधन चौधरी, दूदू द्वारा की ओर से संत मधुसूदन महाराज ने भी संबोधित किया। इस सभा में किसान महापंचायत के प्रदेश महामंत्री जगदीश नारायण चौधरी के आगाह करने पर उपस्थित सभी किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य की आर- पार की लड़ाई लड़ने का संकल्प व्यक्त किया। सभा में प्रमुख प्रतिनिधियों में ग्राम पंचायत खुडियाला के सरपंच गणेश डाबला ,एडवोकेट कैलाश चौधरी भंवर सारण, रणजीत रिणवा, हरजी राम गठाला आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement