जयपुर-अजमेर हाइवे पर दूदू के पास तेज रफ्तार कार बाइक सवार को बचाने की कोशिश में खड़े ट्रक से टकराई, बाइक व कार में सवार चार की मौत

पुलिस ने चारों शवों को दूदू सीएचसी के मुर्दाघर में रखवाया है। मृतकों के मोबाइल से मिली डिटेल से परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के आने पर रविवार को पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।
पुलिस के अनुसार- तेज धमाके की आवाज सुन आसपास के दुकानदार क्रेटा कार में फंसे हुए लोगों को बचाने दौड़े। कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बाइक सवार मुकेश ने जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे। कार में फंसे शवों को लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दूदू
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



