अपराधियों का स्वर्ग बन गया है राजस्थान, झूठ और लूट की सरकार को जनता चुनाव में सिखाएगी सबक : प्रहलाद जोशी

इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि जिस व्यक्ति को किसी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा रहा था, वही व्यक्ति बागी हो जाए कांग्रेस पार्टी का अशोक गहलोत पर कोई नियंत्रण नहीं है। कांग्रेस सरकार के शासन में अब तक 19 बार पेपर लीक हुआ है, कांग्रेस का विधायक खनन मंत्री पर आरोप लगाता है, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। इसका कारण सभी को जानना चाहिए कि आखिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर क्या दबाव है, जिसके कारण मुख्यमंत्री अपने ही मंत्रियों पर उनके ही विधायको द्वारा लगाए गए आरोप की जांच नहीं करवा पाते। राजस्थान के इतिहास में पहला ऐसा है मुख्यमंत्री शायद ही कभी कोई रहा होगा । योजना भवन में ढाई करोड की नकदी और सोने के बिस्किट पाए जाते हैं, ऐसा घोर भ्रष्टाचार देखकर तो यही लगता है कि मुख्यमंत्री और उनके विधायक सब मिले हुए हैं, और भ्रष्टाचार सरकार की मिली भगत से हो रहा है।
मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि गहलोत सरकार कावड़ यात्रा पर बैन लगाती है, और पीएफआई को रैली निकालने की अनुमति देती है। राजस्थान आज अपराधियों के लिए स्वर्ग बन चुका है गहलोत सरकार एक तरफ फ्री बिजली की घोषणा करती है दूसरी तरफ दस-दस घंटे बिजली कटौती करती है। कर्नाटक इसका जीता जागता उदाहरण है। कांग्रेस सरकार ने फ्री बिजली नहीं आमजन को बिजली से फ्री कर दिया है। कांग्रेस गठबंधन के सहयोगी स्टालिन के बेटे द्वारा सनातन धर्म पर की गई टिपण्णी इनकी तुष्टिकरण की राजनीति है जो ये लोग हमेशा से करते आए हैं।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि आज जब पूरा विश्व जी-20 में वसुधैव कुटुंबकम स्लोगन पर गर्व महसूस कर रहा है जो की सनातन धर्म की पहचान है। पूरा विश्व भारत के नेतृत्व की तारीफ करता है, और दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के गठबंधन सहयोगी सनातन धर्म को मिटाने की बात करते है। राजस्थान में कांग्रेस की झूठ और लूट की सरकार है, और राजस्थान की जनता इस झूठ और लूट की सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। राजस्थान में परिवर्तन होना तय है प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। जल जीवन मिशन के अंदर हो रहे घोटालों पर पूंछे गए सवाल के जवाब में जोशी ने कहा कि जल जीवन मिशन के घोटालों पर ईडी अपनी कार्रवाई कर रही है और कोई भी दोषी बक्शा नहीं जाएगा ।
परिवर्तन यात्रा संयोजक अरुण चतुर्वेदी ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यात्रा को अपने रूट पर अपार जनसमर्थन मिल रहा है। जगह जगह भव्य स्वागत कार्यक्रम किए जा रहे है, और कार्यक्रमों में जनसमूह इस बात का परिचायक है की राजस्थान की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। कांग्रेस की इस भ्रष्ट और निकम्मी सरकार के जाने का समय आ गया है।
प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड यात्रा सह-संयोजक जितेंद्र गोठवाल , प्रदेश मीडिया सह-संयोजक मेहराज चौधरी , जयपुर देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर उपस्थित रहे ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दूदू
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



