Drinking water shortage will be overcome: Paramjit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीने वाले पानी की कमी को दूर किया जाएगा: परमजीत

khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2016 5:32 PM (IST)
पीने वाले पानी की कमी को दूर किया जाएगा: परमजीत
होशियारपुर। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हर घर में पीने वाले पानी को सुचारु रुप से पहुंचाने को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि लोगों को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े। उक्त बात आप उम्मीदवार परमजीत सिंह सचदेवा ने चुनाव प्रचार दौरान गांव खडक़ां कलां में लोगों की समस्याएं सुनते हुए कही। परमजीत सचदेवा ने कहा कि हल्का होशियारपुर में पड़ते कंडी इलाके के कई गांव आज भी ऐसे हैं जहां लोगों को पीने वाले पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है और लोगों को दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसलिए आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर पीने वाले पानी को घर-घर पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर मंगत राम कालिया, हरबंस सिंह, मनीश ठाकुर, शिवम सूद, मनी गोगिया, अंशुल शर्मा, राजेश, गुरमेल सिंह व राजवीर बल्ल इत्यादि मौजूद थे।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement