Advertisement
पंजाब : आप की पहली लिस्ट पर भाजपा का निशाना, विजय सांपला बोले- होर्डिंग पर ईमानदार पर लिस्ट में भ्रष्टाचारी

प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति सबसे खराब है। हर जगह धमकियां और फिरौती के फोन आ रहे हैं। यहां तक कि हत्या होना भी अब आम बात बन गई है। इसमें परमिंदर सिंह झोटा की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। वहीं अजय अटवाल, जो मंदिर में अपनी बैठक कर रहे थे, उन्हें गोलियां मार दी गईं। हर दिन कहीं न कहीं एक-दो हत्या के मामले सामने आ रहे हैं और पंजाब सरकार इस पर आंखें मूंदकर बैठी हुई है। कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि होशियारपुर में हमारे ही उपाध्यक्ष पर हमला हुआ। एफआईआर दर्ज हुई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह अपने आप में बताता है कि पंजाब पुलिस अपना काम नहीं कर रही है। वह भाजपा के खिलाफ बदले की भावना से काम कर रही है और आम लोगों को डराने का काम कर रही है। पूरी तरह गुंडाराज स्थापित करने की कोशिश की जा रही है और इसमें आम आदमी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
पंजाब में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की रैली को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति आंतरिक कलह के कारण इतनी खराब हो चुकी है कि यह बात किसी से छिपी नहीं है। कांग्रेस में कोई किसी पर विश्वास नहीं कर रहा। अब राहुल गांधी क्या, कोई भी नेता आ जाए, पंजाब में कांग्रेस की स्थिति सुधरने वाली नहीं है। पंजाब के लोग कांग्रेस को गंभीरता से नहीं लेंगे। हर शहर में कांग्रेस का अलग मुख्यमंत्री नजर आता है। ऐसे में लोग किस पर विश्वास करें और किसके नेतृत्व में काम करें? कांग्रेस के सामने यह बहुत बड़ा संकट है कि उसके हित में फैसला लेने वाला कोई एक नेतृत्व पंजाब में दिखाई नहीं देता।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने कहा कि जहां तक भाजपा की टिकटों का सवाल है, हमारी प्रक्रिया अलग है। सबसे पहले जिला स्तर पर नाम मांगे जाते हैं। उसके बाद राज्य स्तर पर एक पैनल तैयार किया जाता है और उसे केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा जाता है। फिर अंतिम निर्णय लिया जाता है। हम अन्य पार्टियों की तरह जल्दबाजी में टिकटों की घोषणा नहीं करते। उम्मीदवारों की गहन समीक्षा की जाती है और कई मानकों पर परखा जाता है। उसके बाद ही तय किया जाता है कि किसे टिकट दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास तो ऐसे लोगों को टिकट देने की परंपरा है जिनके पास पैसा है, जो पैसा दे सकते हैं, इकट्ठा कर सकते हैं या पैसे के बल पर प्रभाव पैदा कर सकते हैं। हमारी स्थिति ऐसी नहीं है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
होशियारपुर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


