Dream Achiever Counseling Program organized to improve the future of students-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छात्रों के भविष्य संवारने को ड्रीम अचीवर काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 जून 2025 1:30 PM (IST)
छात्रों के भविष्य संवारने को ड्रीम अचीवर काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन
फिरोजाबाद। चिराग सोसायटी की ओर से मंडल स्तर पर पहली बार "ड्रीम अचीवर काउंसलिंग प्रोग्राम" का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी रविवार, 22 जून को ओसियन गार्डन में होगा। इस संबंध में संस्था द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी गई। संस्था अध्यक्ष डॉ. जफर आलम ने बताया कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के बाद छात्रों के सामने करियर से जुड़ी दुविधाएं होती हैं। उन्हें यह तय करने में मुश्किल होती है कि किस दिशा में आगे बढ़ा जाए। उचित मार्गदर्शन के अभाव में कई बार वे गलत फैसले ले लेते हैं, जिससे भविष्य में नुकसान उठाना पड़ता है। खासकर ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है, जहाँ शिक्षा का स्तर कम है और कई अभिभावक भी अशिक्षित हैं। डॉ. आलम ने बताया कि इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए 'ड्रीम अचीवर काउंसलिंग प्रोग्राम' शुरू किया जा रहा है। इस प्रोग्राम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो छात्रों को उनकी रुचि और योग्यता के अनुसार सही करियर विकल्प सुझाएंगे। चाहे कोई छात्र डॉक्टर, इंजीनियर या किसी अन्य क्षेत्र में जाना चाहता हो, उसके लिए संबंधित फील्ड के एक्सपर्ट मौजूद रहेंगे।
प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से छात्रों को अपनी जिज्ञासाएं दूर करने का भी अवसर मिलेगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों का मानना है कि इस पहल से क्षेत्र के विद्यार्थियों को करियर की सही दिशा मिलेगी, जिससे उनका भविष्य संवर सकेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement