मोहाली। अपनी मांगों को लेकर पिछले 11 दिनों से धरने पर बैठे डिपु होल्डर्स ने शनिवार को चंडीगढ़ की ओर कूच किया। लेकिन पुलिस और सुरक्षाबलों ने उन्हें बीच राह में ही रोक दिया। जिसके बाद डिपु होल्डर्स अपनी मांगों को लेकर फेस 8 स्थित दशहरा ग्राउंड स्थित मुख्य सड़क पर धरने पर बैठ गए और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डिपु होल्डर्स यूनियन के बैनर तले किए प्रदर्शन के दौरान इन्होंने कहा कि ऐसा उनके साथ हो रहा है। जो पिछले लंबे समय से अकाली दल का साथ दे रहे थे। इन्होंने आगामी चुनाव में अकाली दल का विरोध करने की बात कही है। इन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इन्हें डिपु तो अलाॅट कर दिए। लेकिन इसके बाद से आज तक ना तो कमीशन दिया है और ना ही किसी तरह का वेतन। जिसके चलते इन्हें धरने पर बैठना पड़ा।