Diwali Celebrated with Great Fervor in Udaipur; Devotees Flock to Seek Blessings of Goddess Mahalakshmi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उदयपुर में हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, माता महालक्ष्मी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

khaskhabar.com: रविवार, 08 नवम्बर 2026 11:03 PM (IST)
उदयपुर में हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, माता महालक्ष्मी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
स्वर्ण-रजत आभूषणों से हुआ माता का विशेष श्रृंगार, मेवाड़ पूर्व राजपरिवार ने भी परिवार सहित किए दर्शन, 10 नवंबर को होगा विशाल अन्नकूट महोत्सव उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भटियाणी चौहट्टा स्थित माता महालक्ष्मी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। माता के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं और भक्त अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए श्री श्रीमाली जाति संपत्ति व्यवस्था ट्रस्ट की ओर से महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई। भक्तों ने अनुशासित तरीके से कतार में लगकर माता महालक्ष्मी के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।
दीपावली के विशेष अवसर पर माता महालक्ष्मी का स्वर्ण एवं रजत आभूषणों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिर में दिनभर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना के आयोजन हुए। वहीं, मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भी अपनी पत्नी निवृत्तिकुमारी मेवाड़, पुत्र हरितराज सिंह मेवाड़ और पुत्रियों के साथ पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए माता के दर्शन करने पहुंचे।
10 नवंबर को होगा विशाल अन्नकूट महोत्सव
महालक्ष्मी मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव के समापन पर 10 नवंबर को विशाल अन्नकूट महोत्सव आयोजित होगा। इसकी तैयारियां पिछले तीन दिनों से चल रही हैं। इस दिन शाम 5 बजे अन्नकूट आरती होगी, जिसके बाद श्रद्धालु माता के दर्शन कर सकेंगे। विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग माता महालक्ष्मी को अर्पित किया जाएगा। अन्नकूट महोत्सव के साथ ही मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव का समापन होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement