District chief propaganda appear chariots cleared-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला प्रमुख ने दिखाई प्रचार रथों को हरी झण्डी

khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 9:35 PM (IST)
जिला प्रमुख ने दिखाई प्रचार रथों को हरी झण्डी
बूंदी। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के दूसरे चरण के व्यापक प्रचार की दृष्टि से 26 से 30 सितंबर तक प्रसार प्रसार गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके तहत बनाए प्रचार रथों को सोमवार को जिला परिषद में जिला प्रमुख सोनिया गुर्जर, प्रभारी सचिव नरेश पाल गंगवार और जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। ये प्रचार रथ अभियान के द्वितीय चरण में शामिल गांवों में कठपुतली कार्यक्रम, कला जत्थों से नुक्कड़ नाटक वीडियो विजुवल आदि के जरिए ग्रामीणों को जल स्वावलंबन का संदेश देंगे। इस मौके पर बूंदी प्रधान मधु वर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीलाल मीणा, एसीईओ ज्ञानचंद, वाटर शेड के अधीक्षण अभियंता सईद अख्तर भी मौजूद रहे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement