District 31 small dairy units-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिले में 31 लघु डेयरी ईकाइयां स्थापित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016 4:44 PM (IST)
जिले में 31 लघु डेयरी ईकाइयां स्थापित
पलवल। पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग पलवल द्वारा जिला क्षेत्र में 31 लघु डेयरी इकाईयां स्थापित की गई। पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के उप निदेशक डॉ. ललित भूषण ने बताया कि पशुओं को रोगों से बचाने की दिशा में 581310 पशुओं को विभिन्न रोगों जिनमें मुंहखुर, गलघोटु की रोकथाम हेतु टीकाकरण किया गया। पशुओं के बांझपन के ईलाज के 66 शिविर लगाए गए। उप निदेशक ने बताया कि जिला क्षेत्र में चालू वित्त वर्ष के दौरान लघु डेयरी योजना के अंतर्गत 31 लघु डेयरी ईकाइयां स्थापित की गई। इसके अतिरिक्त 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत सूकर, भेड़, बकरी व दुधारू पशुओं की कुल 43 ईकाइयां स्थापित की गई। जिला क्षेत्र में 162 पशुओं का बीमा किया गया। समेकित मुर्रा विकास योजना के अंतर्गत कुल 10 गायों व 4 भैंस का दुग्ध उत्पादन क्षमता श्रेणी में चयन कर बीमा किया गया व ईनामी योजना के लिए चयन किया गया। चालू वित्त वर्ष के दौरान जिला क्षेत्र में 13173 गायों व 47493 भैंस का कृत्रिम गभार्धान किया गया। यह भी पढ़े :हैड फोन ने छात्रा को पहुंचाया मौत के मुंह में
यह भी पढ़े :मंत्रों,बैंगन-आलू से मिटा आसाराम का दर्द

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement