Died slip by train-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रेन से कट कर जान दी

khaskhabar.com: बुधवार, 09 नवम्बर 2016 7:42 PM (IST)
ट्रेन से कट कर जान दी
अबोहर। स्थानीय रामनगर के निकट मंगलवार रात एक अज्ञात व्यक्ति ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी ने मृतक के शव को पहचान एवं पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।मंगलवार रात रामनगर के निकट एक अज्ञात व्यक्ति ने श्रीगंगानगर से दिल्ली जाने वाली रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने इस बात की सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले समाजसेवी संस्था बजरग सहारा समिति व नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से शव को पहचान एवं पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। 250 ग्राम अफीम सहित युवक काबू नगर थाना दो की पुलिस ने मंगलवार को हनुमानगढ़ बाइपास के पास गश्त के दौरान एक युवक को 250 ग्राम अफीम सहित काबू किया है। गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में आते देखा। शक के आधार पर रोककर जब युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 250 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान गुरसेवक सिंह निवासी बहावलपुर जिला पटियाला के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’
यह भी पढ़े :बड़े उलटफेर में हिलेरी को पछाड व्हाइट हाउस पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement