devotional hymns evening was organized -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भक्तिमय भजन संध्या का हुआ आयोजन

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 8:19 PM (IST)
भक्तिमय भजन संध्या का हुआ आयोजन
करनाल। श्री सत्य साईं बाबा के 91वें जन्मदिवस के मौके पर करनाल पुलिस लाइन रोड पर कल्पना चावला मेडिकल काॅलेज के सामने एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री सत्य साईं सेंटर में हुए कार्यक्रम के तहत सुबह पांच बजे से सात बजे तक प्रभात फेरी, दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक गरीबों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। शाम चार बजे साईं सेंटर में युवा सदस्यों प्रतिमा चैहान, कमला महिवाल, सतपाल, राकेश शर्मा, साजन और चीनू की ओर से भजन संध्या की प्रस्तुति दी गई। जिस पर श्रद्धालु झुमने को मजबूर हो गए। इस मौके पर घरौंडा विधायक और चैयरमेन हैफेड हरियाणा सरकार हरविन्द्र कल्याण और पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री आई डी स्वामी भी मौजूद रहे। जिन्होंने श्री सत्यसाईं की आरती उतारी। नोटबंदी की राय देने वाले की पूरी राय नहीं मानी...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement