हेोशियारपुर। गौ सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वृदांवन वाली कुटिया आश्रम बीनेवाल स्वामी कृष्णानंद महाराज दो मई की रात संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गए थे। जिसके बाद अब उनके भक्तों को महाराज के मध्यप्रदेश के एक धार्मिक स्थल चित्रकूट में होने और वहां तपस्या करने का पता चल गया है। जिसके बाद उनमें खुशी की लहर है। शनिवार को स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के भाई रामदास से कांग्रेस नेता कुलविंदर बिट्टू ने फोन से बात कराई। जिसमें उन्होंने पुष्टि की कि स्वामीजी इस समय चित्रकूट में हैं और भक्ति में लीन है। आपको बता दें कि स्वामी कृष्णानंदजी महाराज अपनी वृंदावन वाली कुटिया से निकले थे। जिसके बाद उनकी गाड़ी हाईडल नहर के पास मिली और वो गायब थे। मामले में पुलिस ने पूरे इलाके को छान मारा था। लेकिन आज तक उनके हाथ खाली थे। अब स्वामी के मिलने के बादपुलिस ने भी राहत की सांस ली है। आपको बता दें कि महाराज के गायब होने के मामले में पंजाब गौ सेवा मिशन के चैयरमेन कीमती भगत ने सीबीआई जांच की मांग भी उठाई थी।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज