धौलपुर। शहीद छत्तर सिंह पंचम सिंह सेवा समिति की ओर से फौजी गार्डन में गरीब व बेसहारा लोगों को कम्बल वितरण का आयोजन किया गया । साथ ही जम्मू कश्मीर में शहीद हुए राजाखेड़ा के वीर सपूत राघवेंद्र सिंह परिहार की आत्म शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे धर्मेंद्र सिंह परमार ने कहा कि हर सक्षम व्यक्ति को अपनी आय का कुछ अंश गरीबो के हितो में दान करना चाहिए। दान पूण्य करने से मनुष्य को आत्म शांति की अनुभूति के साथ ही आय के श्रोत भी बढऩे लगते है। समिति के द्वारा 200 गरीब एवम बेसहारा लोगों को कम्बल वितरित किये गए।
जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान