Dentists workshop on 15 October -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दांतों की देखभाल के लिए बताई जाएंगी नई तकनीक

khaskhabar.com: बुधवार, 12 अक्टूबर 2016 9:18 PM (IST)
दांतों की देखभाल के लिए बताई जाएंगी नई तकनीक
जयपुर। एफडीआई वर्ल्ड डेंटल फैडरेशन एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) की ओर से जयपुर के हिल्टन होटल में 15 अक्टूबर से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें दंत चिकित्सा के बारे में नई तकनीकों की जानकारी और दांतों की देखभाल के संबंध में जानकारी दी जाएगी। आईडीए स्टेट राजस्थान ब्रांच के अध्यक्ष डॉ. हरीश भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम में अमेरिकी डॉक्टर डियान कमिंस, हांगकांग के डॉक्टर एडमंड पाओ, डॉ. मयूर दावदा, डॉ. शरत वर्मा, डॉ. उदय गनात्रा, डॉ. मोएज, डॉ. डी.के. गुप्ता, डॉ. विश्वास पुरानिक, डॉ. स्मृति भार्गव मुख्य वक्ता होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में दंत चिकित्सा के संबंध में चर्चा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि आईडीए पूरे साल भारत के विभिन्न हिस्सों में नेशनल व इंटरनेशनल सीडीई कार्यक्रमों की मेजबानी करता है। कार्यक्रम में प्रदेश के अलावा देशभर के डॉक्टर हिस्सा लेंगे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement