अम्बाला। हरियाणा
राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन ने आज अपनी मांगो को लेकर कैबिनेट
मंत्री अनिल विज के निवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जिसमे हरियाणा से
महिलाओ सहित सहित सैकड़ो कर्मचारियों ने भाग लिया। उनकी मुख्य मांगो में
आयुष विभाग के पार्ट टाइम कर्मचारियों को पक्का किया जाए। उन्होंने
कैबिनेट मंत्री अनिल विज को एक ज्ञापन भी दिया।
हरियाणा के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज
के घर के बाहर धरने पर बैठ गए। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि आयुष
विभाग में जो पार्ट टाइम कर्मचारी लगे हुए थे उन्हें बिना किसी नोटिस के
बाहर निकाल दिया। एक माह पहले भी यूनियन ने मंत्री जी के
यहाँ पर नोटिस भिजवाया था लेकिन फिर भी नहीं सूना।! उन्होंने कहा कि आज का
धरना भी उसी बातो को लेकर किया जा रहा या तो परिवार के सदस्य को नौकरी दे
और उनकी बात सुनी जाए। यूनिन के सचिव रामगोपाल ने बताया कि मंत्री जी
को इस बारे में अवगत करवाया जा सरकार ने उनकी नहीं सुनी।
कुछ ही देर बाद विज का काफिला वहां से निकला तो
विज ने उनकी बात सुनकर उनसे ज्ञापन लेकर उन्होंने
यूनियन को आश्वासन दिया।