khaskhabar.com: मंगलवार, 16 अगस्त 2016 8:22 PM (IST)
कोटा। किसानों की अफीम संबंधी नीतियों से संबंधित कई मांगो को लेकर हाडौती के किसानों का एक दल पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी के नेतृत्व में मंगलवार को नॉरकोटिक्स विभाग के उपायुक्त से मिला। किसानों के दल ने उपायुक्त को अफीम की खेती की समस्या से अवगत कराया। साथ मांग की है कि पिछले कुछ सालो मे अफीम की खेती करने वाले किसानों के पट्टे टूट गए है उनके पट्टे बनाए जाए। तो वहीं इस साल जो किसान अफीम की खेती करने के इच्छुक है। उनको भी खेती करने का लाइसेेंस दिया जाए।
इन सभी मांगो की पर अपनी सहमति दर्ज करते हुए उपायुक्त ने किसानों को भरोसा दिलया है कि आगे होने वाली बैठक में हाडौती के किसानों की समस्या को ध्यान में रखा जाएगा साथ ही जो भी मदद विभाग की ओर से होगी वो दिलाई जाएगी।