Demand for payment of pending salaries of temporary sanitation workers working in 65 wards of the city-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शहर के 65 वार्डो में कार्यरत अस्थाई सफाई कर्मचारियों के बकाया वेतन भुगतान करने की मांग

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026 2:06 PM (IST)
शहर के 65 वार्डो में कार्यरत अस्थाई सफाई कर्मचारियों के बकाया वेतन भुगतान करने की मांग
श्रीगंगानगर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने शुक्रवार को नगर परिषद सचिव राकेश कुमार को आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर श्रीगंगानगर शहर के 65 वार्डो में कार्यरत अस्थाई सफाई कर्मचारियों के माह जनवरी 2026 का बकाया वेतन भुगतान की मांग की गई। इस दौरान सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल, संजय चांवरिया, सुनील भाटिया, सूरज लोट सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने बताया कि श्रीगंगानगर शहर के 65 वार्डो में सफाई कार्य हेतु लगे हुए अस्थाई सफाई कर्मचारियों के माह जनवरी 2026 का वेतन भुगतान आज तक नहीं किया गया है जिस कारण अस्थाई सफाई कर्मचारियों को जीवन यापन व परिवार के पालन पोषण में काफी परेशानी हो रही है। इससे यूनियन और कर्मचारियों में रोष है। सफाई कर्मचारी यूनियन द्वारा उक्त बकाया वेतन भुगतान शीघ्र अतिशीघ्र करवाने की मांग रखी। सचिव राकेश कुमार द्वारा बकाया वेतन भुगतान शीघ्र किये जाने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement