Deer grow cold without routine-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ठण्ड बढ़ने के साथ बदली हिरणों की दिनचर्या

khaskhabar.com: सोमवार, 05 दिसम्बर 2016 7:58 PM (IST)
ठण्ड बढ़ने के साथ बदली हिरणों की दिनचर्या
जोधपुर। रेगिस्तान में सर्दी ने दस्तक दे दी है और रेतीले टीले रात में ठिठुरने लगे हैं। साथ ही दिन में हल्की गरमी का भी अहसास हो रहा है। जहां मौसम बदलने के साथ रात में सर्दी के चलते लोगों की दिनचर्या बदली है। वहीं सुबह के समय भी लोग गरम कपड़ों में लिपटे हुए दिखाई दे रहे हैं। सर्दी के तेवर तीखे होते ही सुबह-शाम लोग स्वेटर और जर्सी में नजर आने लगे हैं। वही बाजारों में रजाइयों कंबलों सहित गर्म कपड़ों की बिक्री शुरू हो गई है। साथ ही जानवरों के लिए हल्की ठंडक की आहट उनके मिजाज पर असर डाल रही है। जोधपुर के पब्लिक पार्क में रहने वाले हिरनों की अठखेलियां बता रही है कि सर्द मौसम की आवक ने इन्हें खुशमिजाज बना दिया है। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement