Advertisement
डॉ. जसवंत यादव के निधन से मन व्यथित, उनका जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, अर्थी को दिया कंधा

निजी क्षति और मार्गदर्शन: डॉ. जसवंत यादव का निधन उनके लिए एक अपूरणीय और व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने कहा कि डॉ. यादव से उनके संबंध दलगत राजनीति से परे थे और उन्हें सदैव बड़े भाई व वरिष्ठ नेता के रूप में उनका स्नेह और बहुमूल्य मार्गदर्शन मिलता रहा।
विकास पुरुष की छवि: नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि डॉ. यादव का पूरा जीवन क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। अलवर जिले व संपूर्ण क्षेत्र के विकास कार्यों में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
डॉ. जसवंत यादव की अंतिम यात्रा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस असह्य दुख को सहन करने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


