deependra hudda manaquin blew, oppode cm -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीएम पर टिप्पणी का विरोध, दीपेन्द्र हुड्डा का फूंका पुतला

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 12:21 PM (IST)
सीएम पर टिप्पणी का विरोध, दीपेन्द्र हुड्डा का फूंका पुतला
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर सांसद दीपेन्द्र हुड्डा द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में लोगों ने दीपेन्द्र हुड्डा का पुतला जलाया। प्रवीण सरदाना, भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष हजवाना, पंकज नागपाल आदि ने कहा कि दीपेन्द्र हुड्डा ने सीएम के खिलाफ असंवैधानिक एवं अशोभनीय टिप्पणी की, जिसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपेन्द्र हुड्डा का चाल चलन एवं चरित्र नफरत से भरा हुआ है। एक प्रतिनिधि को राष्ट्र की एकता और अखंडता का ध्यान रखना चाहिए। यह सभी लोगों ने पिहोवा चौक पर सांसद दीपेन्द्र हुड्डा का पुतला फूंककर उनकी टिप्पणी का विरोध जताया। इस अवसर पर अनमोल, जितेन्द्र, पुरुषोत्तम शर्मा, जतिन कालड़ा, सतीश कथूरिया, संदीप गोयल, धर्मबीर सैनी आदि भी मौजूद थे। कैसे पहचानें कि नजर लगी है ? मिश्रा ने हासिल किया यह मुकाम, 3 भारतीय ही आगे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement