Deepender Hooda attacks the government, says - Law and order has collapsed in Haryana, 80 gangs are active-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दीपेंद्र हुड्डा का सरकार पर हमला, बोले- हरियाणा में कानून व्यवस्था चरमराई, 80 गैंग सक्रिय

khaskhabar.com: शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 5:20 PM (IST)
दीपेंद्र हुड्डा का सरकार पर हमला, बोले- हरियाणा में कानून व्यवस्था चरमराई, 80 गैंग सक्रिय
झज्जर। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार स्थिति संभालने में नाकाम साबित हो रही है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, "आज हरियाणा में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। खुद हरियाणा सरकार के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में 80 गैंग सक्रिय हो चुके हैं। यह आम लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।" उन्होंने आगे कहा कि कानून व्यवस्था विफल होने की एक बड़ी वजह यह है कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूदा मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री मानकर काम नहीं कर रहे। इसके पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा, "राज्य की सत्ता की डोर कहीं और, दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर साहब के पास है।"
कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि इस सत्ता संरचना के चलते प्रशासन में भ्रम की स्थिति है और अपराधियों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। उन्होंने मांग की कि राज्य में कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार तत्काल कार्रवाई करे और अपराध पर सख्ती से लगाम लगाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement