करनाल। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में एडवोकेट
दीपक सचदेवा अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। दीपक ने अपने अपने प्रतिद्वंदी निर्मल
सिंह को 66 वोटों से शिकस्त दी। दीपक सचदेवा की जीत से उनके पक्ष
के वकीलों में खुशी की लहर।
इसी साल के मई
माह में बार एसोसिएशन के चुनाव हुए थे, जिसमें दीपक सचदेवा एक वोट से हार
गये थे। जिसके बाद से दीपक सचदेवा ने चुनावों में गड़बड़ी के आरोप लगाये थे।
मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा तो हाईकोर्ट ने दोबारा से चुनावों
के आदेश दिये और आज जिला बार एसोसिएशन के चुनाव आयोजित किये गये। चुनावों
में दीपक सचदेवा 66 वोटों से विजयी रहे। चुनावों के दौरान कुल 1159 वोट
डाले गये जिसमें दीपक सचदेवा को 612 और निर्मल सिंह को 546 वोट हासिल हुए।