Advertisement
डीगः दशहरा पर बाजारों में सफाई और रोशनी की व्यवस्था, दीपावली से पहले निकायों ने तेज किया अभियान

आयुक्त नगर परिषद डीग कुलदीप सिंह ने बताया कि जिला कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में व्यावसायिक क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने, रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था शुरू करने, आवश्यकता के अनुसार सफाई कार्मिकों की संख्या बढ़ाने तथा मुख्य बाजारों और चौराहों को सजाने के निर्देश दिए थे। साथ ही मुख्य गलियों में झालर लगाने, सड़कों की मरम्मत कराने, नालियों को दुरुस्त करने और एलईडी लाइट के माध्यम से प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर दिया गया था।
उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने तथा आमजन को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निकाय स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिला कलेक्टर ने सभी निकायों के अधिकारियों को अपने-अपने वार्डों का नियमित निरीक्षण कर सफाई और प्रकाश व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। दीपावली से पहले बाजारों की साफ-सफाई, सजावट और रोशनी को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डीग
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


