Decrease hours of work in NREGA, given one hour for rest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नरेगा में कार्य के घंटे घटाए, एक घंटा आराम के लिए दिया

khaskhabar.com: सोमवार, 30 अप्रैल 2018 6:52 PM (IST)
नरेगा में कार्य के घंटे घटाए, एक घंटा आराम के लिए दिया
जयपुर। राज्य में भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत समस्त कार्यों के लिए 1 घण्टे के विश्राम काल सहित 8 घण्टे की कार्य अवधि निर्धारित करने के लिये समस्त जिला कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक महात्मा गांधी नरेगा को आदेश दिए हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के आयुक्त रोहित कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए समस्त जिला कलेक्टर एंव जिला कार्यक्रम समन्वयक महात्मा गांधी नरेगा, अपने स्तर पर कार्यो का समय निर्धारित कर सकेंगे। कार्यावधि 8 घण्टे मय 1 घण्टे के विश्राम काल की होनी चाहिए। विश्राम काल का प्रावधान नहीं रखने की स्थिति में 7 घण्टे की कार्य अवधि निर्धारित की जा सकती है।

आदेश के अनुसार यदि कार्य श्रमिक समूह समय पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है तो वह कार्य की माप मेट के पास उपलब्ध मस्टरोल में अंकित टास्क पर पत्र में दर्ज कराने के बाद समूह के मुखिया के हस्ताक्षर होने के उपरान्त निर्धारित समय से पूर्व भी कार्य स्थल छोड़
सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement