decorated Diwan in shrines-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुरुद्वारों में सजाए गए दीवान, किया कीर्तन

khaskhabar.com: सोमवार, 14 नवम्बर 2016 1:13 PM (IST)
गुरुद्वारों में सजाए गए दीवान, किया कीर्तन
कोटा। गुुरु नानक जयंती यहां सोमवार को हर्षोल्लास से मनाई गई। इस दौरान शहर के सभी गुरुद्वारों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के गुरुद्वारों में दीवान सजाए गए और हजूरी कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया। जिसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं दीं। गुरु नानक साहिब में मनाए जा रहे प्रकाशोत्सव के तहत सोमवार को शहर के गुरुद्वारों में हजारों श्रद्धालुओं ने गुरुग्रंथ साहिब के सम्मुख मत्था टेका ओर गुरु की अमृत वाणी सुनी। इस दौरान सीएडी सर्किल स्थित गुरुद्वारे पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने नाच-गाकर गुरु नानक जयंती मनाई। यह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं ग़म... पढ़े पूरा मामला यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement