Davis will play on the road to justice-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डेविस को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरेंगे

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 सितम्बर 2016 9:31 PM (IST)
डेविस
को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरेंगे
कुरूक्षेत्र । गांव उमरी निवासी डेविस गिरधर की स्कूल बस द्वारा कुचले जाने से लगभग ढेड माह पहले मौत हो चुकी है। उसके परिजनों ने हर जगह न्याय की गुहार लगाई लेकिन अभी तक उन्हें कोई न्याय नहीं मिला। यह बात राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी की मीडिया हैड व लोकसभा प्रभारी दीपा शर्मा ने मृतक डेविस गिरधर के पिता रवि कुमार मुलाकात के दौरान बातचीत करते हुए कहे। इस संबंध में रवि कुमार ने बताया कि उसका बेटा डेविस गिरधर सैक्टर 13 स्थित नाबालिग बालक के अग्रसेन पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। वह 22 जुलाई को स्कूल के ग्राउंड खेल रहा था तभी स्कूल की बस ने उसे कुचल दिया था। इसकी शिकायत थाना थानेसर में की थी तथा घटना से संबंधित सभी दस्तावेज तथा तथ्यों व्यक्तिगत उपस्थित हो कर प्रस्तुत किया था। इसके बाद भी इसकी शिकायत पुलिस अधिक्षक, सीएम विंडो व उपायुक्त को कई बार दी जाचुकी है जिस पर अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि डेविस गिरधर की मौत के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण और प्रसाशनिक अधिकारियों के बार-बार चक्कर लगाकर टूट चूका है और अब उनका न्याय प्रणाली से भी विश्वास उठ चुका है। दीपा शर्मा ने कहा कि अगर प्रशासन ने जल्द से जल्द डेविस के हत्योरों को गिरफ्तार करके उन पर कड़ी कार्यवाई नहीं की तो वे डेविस के परिजनों के साथ मिलकर स्कूल के सामने रोड़ पर धरना देंगे और तब तक नहीं उठेंगे जबतक कोई कार्यवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी कोई कार्यवाई नहीं हुई वे पूरे प्रदेश में सड़कों पर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement