Dalit community sat on hunger strike-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दलित समाज बैठा भूख हड़ताल पर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 8:21 PM (IST)
दलित समाज बैठा भूख हड़ताल पर
धौलपुर। जिले के सैपऊ उपखण्ड के तसीमों कस्बे के अटल सेवा केंद्र पर दलित समाज की महिला और पुरुष अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। पीडि़त दलितसमाज के लोगो ने सैपऊ तहसीलदार पर बदतमीजी का आरोप लगाया है। पीडि़तों ने बताया कि सप्ताह भर पूर्व उनकी महिलाऐं सैपऊ तहसील में जमीन के कार्य से गई थी। जहां तहसीलदार बृजेश मंगल ने महिलाओं के साथ बदतमीजी करते हुए कार्यालय से बाहर निकलवा दिया था,साथ ही पुलिस में पकड़वाने की धमकी भी दे डाली। मामले में पीडि़त दलितों ने न्यायालय के जरिये तहसीलदार के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया। लेकिन पुलिस मामले में लीपापोती करने में लगी हुई है। जिससे आहत होकर दलित समाज के लोग तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तसीमों कस्बे के अटल सेवा केंद्र पर अनिश्चित कालीन भूख हडताल पर बैठ गए है। दलितों ने बताया कि जब तक आरोपी तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब तक भूख हड़ताल पर बैठे रहेगे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement