अमृतसर। बीएसएफ ने कार्रवाई करते हुए 35 करोड़ की हेरोईन बरामद करने में सफलता हासिल की है। टीम ने ये हेरोईन सात पैकेट में बरामद की। बीएसएफ के आईजी अनिल पलवार के मुताबिक उन्होंने सीमा पर देर रात कुछ हलचल देखी। जिसके बाद जवानों ने घेराबंदी करते हुए तस्करों को ललकारा। लेकिन वे मौके से भाग खड़े हुए। अलसुबह मौके पर जांच करने पर ये हेरोईन बरामद की गई।