Crook ran from prison arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेल से भागा बदमाश गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 अगस्त 2016 7:09 PM (IST)
जेल से भागा बदमाश गिरफ्तार
धौलपुर। जिले की पुलिस ने एक शातिर बदमाश को हैदराबाद से गिरफ्तार किया हैं.शातिर बदमाश अपने पांच साथियो के साथ करौली जेल से फरार हो गया था.पकड़े गए बदमाश पर भरतपुर पुलिस महानिरीक्षक की तरफ से दस हजार रूपये का ईनाम घोषित था. जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि 23 व 24 मई 2015 की मध्य रात्रि को शातिर बदमाश बिजेंद्र उर्फ़ बिजेंद्री अपने पांच साथियो को लेकर करौली जेल से फरार हो गया था.बदमाशो के फरार हो जाने के बाद भरतपुर पुलिस महानिरीक्षक ने बदमाशो को गिरफ्तार करने के लिए धौलपुर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह को जिम्मेदारी दी। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह को बदमाश बिजेंद्र की लोकेशन हैदराबाद मिलने पर टीम गठित कर हैदराबाद भेजी। पुलिस टीम ने हैदराबाद पुलिस के सहयोग से बदमाश बिजेंद्र को मियांपुर इंड्रस्टियल एरिया से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े बदमाश के खिलाफ दो दर्जन से अधिक हत्या,लूट, फिरौती,अपहरण,चौथ वसूली के दर्ज हैं। करौली जेल से फरार होने के बाद बदमाश पर भरतपुर आईजी ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement