नैनी जीआरपी चौकी इंचार्ज ने रेलवे स्टेशन
माण्डा में चेकिंग के दौरान प्लेट फार्म नंबर एक पर बैठे अभियुक्त जमाल अहमद जो कि
मिश्री ताली का रहने वाला है को 2 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
मौके से आरोपी के पास से पुलिस ने चार चोरी की मोबाइल और 800 रूपये भी बरामद की
है।आरोपी जो कि शातिर अपराधी है, पहले
भी कई बार जेल जा चुका है। पूछताछ में उसने माण्डा और आसपास के इलाकों में ट्रेनों
में हुई कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है।