श्रीगंगानगर। 13वीं अंतरमहाविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार को श्रीगंगानगर के चौधरी बल्लूराम गोदारा कन्या महाविद्यालय खेल मैदान में शुरू हुई। उद्घाटन के बाद प्रतियोगिता का पहला मैच सरस्वती कन्या महाविद्यालय बींझबायला,श्रीगंगानगर व व्यापार मंडल कन्या महाविद्यालय हनुमानगढ़ के बीच हुआ। जिसमे सरस्वती कन्या महाविद्यालय ने व्यापार मंडल कन्या महाविद्यालय को 62 रनों से हराया। टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करते हुए बींझबायला की टीम ने 12 ओवर में एक विकेट खोकर 88 रन बनाए। जिसके जवाब में बैटिंग करने उतरी व्यापार मंडल कन्या महाविद्यालय की टीम केवल 28 रनों पर ढेर हो गई। बींझबायला टीम में सबसे अधिक 27 रन कांता ने बनाए। वहीं पुष्पा ने पांच रन देकर दो विकेट लिए। प्रतियोगिता का दूसरा मैच कन्या महाविद्यालय सूरतगढ़ व राधाकृष्ण कन्या महाविद्यालय के बीच खेल जाएगा। प्रतियोगिता के फाइनल में जीतने वाली टीम का राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में चयन होगा।