जींद। सीआईए पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर जींद
रोहतक बाइपास रोड के पास स्थित रघुनगर कालोनी के एक मकान में अवैध रूप से बनाए जा
रहे बराडिंड कम्पनियों की नकली कोल्ड ड्रिंक बनाने की फैक्टरी पकडी है पुलिस ने फैक्टरी से भारी मात्रा में नकली कोल्ड ड्रिंक
बनाए जाने वाले केमीकल व ब्रांडेड कम्पनियों की स्टीकर लगी नकली
कोल्ड ड्रिंक की खाली व भरी बोतले भी बरामद की है । पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक के सैम्पल
लेकर व फैक्टरी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और स्टाॅक को
अपने कब्जे में ले लिया है ।