अलवर। सदर थाना इलाके में सिलीसेड़ झील मे शुक्रवार को प्रेमी जोड़ेकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इस घटना की सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तैराकों की मदद से दोनों के शवों बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान रणजीत नगर निवासी मेघा शर्मा और विवेक व्यास के रूप मे हुई है। ये दोनों 28 सितंबर से घर से लापता चल रहे थे। पुलिस ने दोनों के शवों का अलवर के सामान्य चिकित्सालय मे पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।