Advertisement
नेपाल बाढ़ की वजह से कई लोगों से टूटा संपर्क, हरसंभव मदद जारी: कीर्ति वर्धन सिंह

कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच लंबे समय से भाइयों जैसा रिश्ता रहा है और संकट की घड़ी में भारत हमेशा नेपाल की मदद के लिए आगे आया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत की ओर से नेपाल को हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास जारी रहेंगे।
इस दौरान कीर्ति वर्धन सिंह ने नेपाल की बाढ़ को लेकर भारत की प्राथमिकता भी स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि फिलहाल सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य लापता लोगों का पता लगाना, प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना और अधिक से अधिक जान बचाना है। भारत और नेपाल की टीमें इस दिशा में लगातार काम कर रही हैं।
गृह मंत्री अमित शाह के घुसपैठियों को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि इससे अधिक मजबूत और सही बयान नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भारत घुसपैठियों के लिए कोई ‘शेल्टर होम’ नहीं है। देश की सुरक्षा व्यवस्था और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि जो लोग अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करते हैं, वे देश की व्यवस्थाओं पर दबाव डालते हैं, इसलिए सीमाओं को सुरक्षित और मजबूत करना आवश्यक है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने हमेशा जरूरतमंद शरणार्थियों को आश्रय दिया है, लेकिन इसके लिए उचित व्यवस्था और निर्धारित प्रक्रिया होनी चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गोंडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


