Congress workers protest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: बुधवार, 28 सितम्बर 2016 7:34 PM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
झुंझुनूं। प्रदेशव्यापी आह्वान पर बुधवार को हर तहसील मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और सरकार द्वारा बिजली दरों में की गई बढोतरी का विरोध किया। झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर जिला स्तरीय धरना दिया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेंद्र झाझडिय़ा ने की। विधायक बृजेंद्र ओला की अगुवाई में दिए गए धरने में वक्ताओं ने कहा कि सरकार झूठे वादे कर सत्ता में आ गई। अब ना तो युवाओं को नौकरी दी जा रही है और बिजली दरें बढ़ाने में भी सरकार हिचकिचा रही है। ऐसे में कांग्रेस हर स्तर पर विरोध करेगी। इसके बाद एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। इसके अलावा चिड़ावा में पूर्व आईएएस जेपी चंदेलिया, मलसीसर में पूर्व विधायक रीटा चौधरी, खेतड़ी में पूर्व प्रधान बजरंग चारावास तथा सूरजगढ़ में पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा के नेतृत्व में संबंधित एसडीएम को मांग पत्र सौंपे गए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement