congress workers have protest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016 6:21 PM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
अलवर। विद्युत निगम के एसई के घर में बिजली चोरी करने का मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए आरोपी एसई के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के अंदर जाने की भी कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। बाद में जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोपी एसई के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। यह भी पढ़े :प्यार करना पड़ा महंगा, गंवाई जान यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement