Advertisement
सांचौर में कांग्रेस की लहर, रिकार्ड मतों से जीत रहे हैं वैभव - अशोक गहलोत

गहलोत ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि 36 कौम ने संकल्प लिया है कि वह वैभव का साथ देंगे और कांग्रेस को जिताएंगे। उन्हें पूरा भरोसा है की सांचौर इस बार कांग्रेस को वोट देने में रिकॉर्ड कायम करेगा।
लोकतंत्र खतरे में है, मतदाता ही इसे बचा सकता है
गहलोत ने कहा कि आज देश में जाति–धर्म के आधार पर लोगों को बांटा जा रहा है। ईडी, सीबीआई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जैसी संवैधानिक संस्थाओं का केंद्र सरकार दुरुपयोग कर रही है। माहौल खराब हो गया है और देश में लोकतंत्र खतरे में है। मतदाता ही लोकतंत्र को बचा सकता है।
कांग्रेस सरकार ने जनता का ध्यान रखा
गहलोत ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने आमजन के हितों के लिए चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा, अन्नपूर्णा राशन किट, घरेलू उपभोक्ता के लिए 100 यूनिट फ्री बिजली जैसी तमाम योजनाएं चलाई। किसानों का पूरा ध्यान रखा। अलग से किसान बजट दिया गया। 2000 यूनिट फ्री बिजली भी किसानों को दी गई। लेकिन भाजपा सरकार ने क्या किया। वह कांग्रेस की योजनाओं को बंद कर रहे हैं। पिछले 20 साल से जालोर, सांचौर, सिरोही क्षेत्र में भाजपा का सांसद रहा लेकिन उसने यहां के विकास की सुध नहीं ली।
गहलोत ने सांचौर को बहुत कुछ दिया: सुखराम बिश्नोई
पूर्व विधायक सुखराम बिश्नोई ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अशोक गहलोत सरकार ने सांचौर के विकास के लिए काफी काम किए हैं। सांचौर को नर्मदा का पानी देना, सांचौर को जिला बनाना, 120 से अधिक स्कूल खोलना और यहां 5 कॉलेज बनवाना, यह सब अशोक गहलोत सरकार की देन है। गौसेवा के लिए भी अशोक गहलोत सरकार ने 3000 करोड़ का अनुदान दिया। उन्होंने कहा कि सांचौर के लोगों को अब वैभव को जिताना है। अशोक गहलोत ने काफी कुछ सांचौर के लिए किया है उसका कर्ज उतारना है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सांचोर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


