चंड़ीगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सोमवार को चंड़ीगढ़ में कहा कि चुनाव से पहले मोदी ने कहा था की उनका 56 इंच सीना काफी है पकिस्तान को जबाब देने के लिए पर सत्ता में आते ही वह सब वायदे भूल गए। सुरजेवाला ने यह भी कहा कि मोदी सरकार कार्यकाल अब तक पांच से भी अधिक हमले हो गए लेकिन जाने कितने सैनिक शहीद हो गए पर इस सरकार ने अब तक कुछ नहीं किया। उनका यह भी कहना है की मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल है। वही उन्होंने सरकार पर यह भी आरोप लगाया की खुफिया विभाग ने पहले ही सरकार को सूचना दे दी थी की कोई बड़ा आतंकी हमला होने वाला पर सरकार ने कोई उचित कार्रवाही नहीं की।