Advertisement
जेजेएम घोटाले पर कांग्रेस के सवालों का नैतिक आधार नहीं : शेखावत

सुरक्षा और स्थिरता से अर्थव्यवस्था को गति
देश की आर्थिक प्रगति पर शेखावत ने कहा कि भारत में सुरक्षा, शांति और स्थिरता का माहौल आर्थिक विकास को गति दे रहा है। वैश्विक स्तर पर युद्ध, भू-राजनीतिक तनाव और सप्लाई चेन में व्यवधान के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी स्थिति बनाए हुए है।
एससीओ की सांस्कृतिक बैठक में 22 देशों को निमंत्रण
शेखावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव के अनुरूप भारत में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की सांस्कृतिक बैठक आयोजित की जा रही है। प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे। बैठक में सदस्य देशों के अलावा साझेदार और पर्यवेक्षक देशों को भी आमंत्रित किया गया है। कुल 22 देशों के संस्कृति मंत्रियों और प्रतिनिधियों को निमंत्रण भेजा गया है तथा 15 से अधिक देशों ने भागीदारी की पुष्टि की है।
संघ के शताब्दी वर्ष पर जोधपुर में आयोजन सौभाग्य की बात
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के आयोजन पर उन्होंने कहा कि संघ ने सौ वर्षों की यात्रा में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता के भाव को मजबूत करने के लिए काम किया है। जोधपुर में आयोजित कार्यक्रम में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की उपस्थिति और मार्गदर्शन शहर के स्वयंसेवकों के लिए सौभाग्य की बात है।
पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को शुभकामनाएं
राजस्थान के पंचायत चुनावों पर शेखावत ने भाजपा की डबल इंजन सरकार की नीतियों और कार्यशैली का उल्लेख करते हुए ग्रामीण मतदाताओं से समर्थन मिलने का भरोसा जताया। उन्होंने भाजपा के कमल निशान पर चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


