congres honour winning candidate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस ने किया विजयी प्रत्याशियों का सम्मान

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 सितम्बर 2016 9:26 PM (IST)
कांग्रेस ने किया विजयी प्रत्याशियों का सम्मान
बारां। महिला जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरूवार को श्रीजी चैक स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष नाहिदा बेगम ने बताया कि हाल ही में सम्पन्न हुए छात्र संघ चुनावों में राजकीय कन्या महाविद्यालय, बारां में एनएसयूआई की अभूतपूर्व जीत से कांग्रेस में खुशी की लहर है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रमोद जैन भाया, जिलाध्यक्ष श्री पानाचंद मेघवाल, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती नाहिदा बेगम तथा महिला कार्यकर्ताओं द्वारा एनएसयूआई की नव निर्वाचित कॉलेज अध्यक्ष अदिति शर्मा, उपाध्यक्ष अक्षिता पटवा, महासचिव रितु नागर तथा संयुक्त सचिव दिव्या नागर का माल्यार्पण एवं मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया गया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement