Advertisement
बजट घोषणाओं के कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करें अधिकारी—कलक्टर अपर्णा गुप्ता

जनसुनवाई प्रकरणों पर गंभीरता: मुख्यमंत्री जनसुनवाई और 'राजस्थान सम्पर्क 2.0' पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए कलक्टर अपर्णा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण: बैठक में निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समस्त आवश्यक कार्यवाही समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
ग्रेप-3 की गाइडलाइन की सख्ती से हो पालना; 22-23 नवंबर को चलेगा पल्स पोलियो अभियान
प्रदूषण नियंत्रण पर सख्ती: वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP-3) के प्रावधानों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी रखने और नियमों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने को कहा।
टीकाकरण लक्ष्यों को हासिल करने के निर्देश: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. आशीष सिंह शेखावत द्वारा पल्स पोलियो एवं एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। कलक्टर ने व्यापक जनजागरूकता के माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि जिले में 22 एवं 23 नवंबर को पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान संचालित किया जाएगा।
बैठक में इनकी रही मौजूदगी: समीक्षा बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर सोहन सिंह नरुका, एसीईओ गोपाल लाल मीणा, कोटपूतली तहसीलदार रामधन गुर्जर, बहरोड़ नगर परिषद आयुक्त अभिषेक शर्मा, सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत और पीडब्ल्यूडी एसई जगदीश प्रसाद यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


