Community Radio Awareness workshop accommodated-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सामुदायिक रेडियो जागरूकता कार्यशाला संपन्न

khaskhabar.com: शनिवार, 12 नवम्बर 2016 11:10 PM (IST)
सामुदायिक रेडियो जागरूकता कार्यशाला संपन्न
उदयपुर। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से सीकिंग माडर्न एप्लीकेशंस फॉर रीयल ट्रासफारमेशन स्मार्टद्ध के सहयोग से उदयपुर के कलड़वास स्थित कम्बे रिसोर्ट में आयोजित सामुदायिक रेडियो जागरुकता कार्यशाला का समापन शनिवार को हुआ। कार्यशाला के दूसरे दिन सूचना प्रसारण मंत्रालय के डिप्टी डॉयरेक्टर इंद्रजीत ग्रेवाल ने प्रतिभागियों से सामुदायिक रेडियो की कार्यप्रणाली एवं प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि सरकार सामुदायिक रेडियो को एफएम फ्रिक्वेंसी अलॉट करती है। आवश्यकता है इसके उचित प्रबंधन की। हमारा दायित्व है कि हम इसके प्रति आमजन को अधिक से अधिक जागरूक करें। स्मार्ट संस्था की संस्थापक और रेडियो मेवात से जुड़ी अर्चना कपूर ने प्रतिभागियों के साथ रेडियो की भाषा और कार्यक्रमों के विषयवस्तु की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की स्थानीय बोली में कार्यक्रम बनाकर श्रोताओं के साथ आसानी से जुड़ा जा सकता है। देशभर से आए विभिन्न क्षेत्रों के सामुदायिक रेडियों संचालक और विशेषज्ञों ने प्रतिनिधियों से तमाम मुद्दों पर चर्चा की। रेडियो तिलोनिया से नोरतमलए अलवर की आवाज से अशोक सुनहालए बंगलुरु के रेडियों एक्टिव से पिंकी चंद्रनए और रेडियो मेवात से मीनाक्षी कुकरेती ने प्रतिभागियों से रेडियो स्टेशन चलाने में होने वाले खर्च और चुनौतियों की चर्चा की। रेडियो एक्टिव से जुड़ी पिंकी चंद्रन ने कहा कि सामुदायिक रेडियो ने आमलोगों के सरोकारों को मजबूती से उठाया। उदयपुर के जनसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ दीपक आचार्य सहित राजस्थान के विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी भी इस कार्यशाला में उपस्थित रहें।कार्यशाला में संचय जैनए डॉ मनोज लोढ़ा, डॉ नेहा पांडे, डॉ कुंजन आचार्य, प्रशांत चौबिसा, लोकेंद्र, प्रेरणा आदि ने अपने विचार व्यक्त किये और कार्यशाला को उचित मंच बताया। यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच
यह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदम

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement