Advertisement
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : कांस्य पदक विजेता सीमा कालीरमण का भिवानी में भव्य स्वागत; बोलीं— संघर्ष से ऊपर उठकर ही मिलती है सफलता

अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सीमा कालीरमण ने मीडिया से बातचीत में अपने संघर्ष और यात्रा को साझा किया:
"घर और पूरे क्षेत्र में बहुत खुशी का माहौल है। मैं दिल से चाहती हूँ कि कोई मुझ से भी प्रेरणा लेकर डिस्कस थ्रो खेल में आगे आए और देश का नाम रोशन करे। हर खिलाड़ी के जीवन में संघर्ष रहता है और उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। लेकिन सफलता पाने के लिए उस संघर्ष से ऊपर उठकर लगातार मेहनत करनी पड़ती है। मेरी इस पूरी यात्रा में मेरे परिवार का पूरा साथ रहा है।"
भिवानी में जश्न का माहौल
सीमा के गृहनगर भिवानी में उनके स्वागत के लिए ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और परिजनों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने मिठाई बाँटकर और आतिशबाजी कर इस सफलता का जश्न मनाया। खेल विशेषज्ञों और स्थानीय कोचों का मानना है कि सीमा की इस उपलब्धि से हरियाणा की और भी बेटियां एथलेटिक्स तथा डिस्कस थ्रो जैसे खेलों की ओर आकर्षित होंगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भिवानी
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


