सिरसा। नेशनल कॉलेज में टीचर एसोसिएशन के बैनर तले विभिन्न कॉलेजों के टीचर्स ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया और प्रदर्शन किया। टीचर्स की मांग है कि पेंडिग पड़े प्रमोशन, सेमेस्टर सिस्टम खत्म करने सहित गिरते शिक्षा के स्तर को सुधारा जाए। इन्होंने अपनी अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी भी की।