Coaching student committed self-immolation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोचिंग स्टूडेंट ने किया आत्मदाह

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 जनवरी 2023 10:04 PM (IST)
कोचिंग स्टूडेंट ने किया आत्मदाह
कोटा। शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने सुसाइड की कोशिश की है। युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। समय रहते स्थानीय लोगों ने उसे बचाया और हॉस्पिटल पहुंचाया। बताया जा रहा है युवक कि उसके पिता के साथ पढ़ाई पर फोकस करने को लेकर बात हुई थी। पिता के जाने के बाद युवक ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। घटना बुधवार दोपहर तलवंडी इलाके की है। डीएसपी अमर सिंह ने बताया कि युवक बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले का निवासी है। 12वीं पास करके वह 2 महीने पहले ही कोटा आया है। तलवंडी इलाके में किराए का मकान लेकर सेल्फ स्टडी कर रहा है। उसके पिता के साथ पढ़ाई को लेकर बातचीत हुई थी। पिता उसको छोड़कर वापस अपने गांव जा रहे थे। पीछे से युवक ने तारपीन जैसा तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। फिलहाल कारण सामने नहीं आए है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement