भिवानी । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चरखी दादरी को प्रदेश का 22वां जिला बनाने की घोषणा की है। यहां नई अनाज मंडी में जनसभा में सीएम मनोहर लाल ने ये घोषणा की। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विभिन्न परियोजनाओं का उदघाटन किया। इस रैली में हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और कृषि मंत्री ओपी धनखड़ भी मौजूद रहे। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने जम्मू-कश्मीर के शहीदों को सलाम किया।